फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्टील, पेंट और रॉ मैटीरियल के दाम बढ़े, उद्यमियों पर आर्थिक दबाव

Sun, 15 Mar 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब जिले के उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। स्टील प्लेट्स, प्लास्टिक दाना, पेंट और अन्य रॉ मैटीरियल के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उद्यमियों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शामली जिले में करीब 250 से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। यहां तैयार रिम, धुरा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, गैस चूल्हे और प्लास्टिक के उत्पाद देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा अमेरिका, सऊदी अरब और यूरोप तक भेजे जाते हैं।
आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने के चलते 100 से अधिक फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। पहले 170 रुपये प्रति किलो मिलने वाली एल्यूमीनियम अब 240 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। इसी तरह स्टील प्लेट्स का दाम 150 रुपये से बढ़कर 165 रुपये प्रति किलो और कच्चा पीतल 600 रुपये से 700 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि रिम और धुरा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोलियम उत्पाद, पेंट और पैकिंग मैटीरियल के दामों में भी 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पेंट का एक ड्रम पहले पांच हजार रुपये में आता था, अब यह छह हजार रुपये का हो गया है।
साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि प्लास्टिक दाने का दाम लगातार बढ़ रहा है। पहले यह 110 रुपये प्रति किलो मिलते थे, अब बढ़कर 172 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। गैस की आपूर्ति के संबंध में उद्यमियों और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें