फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जियों के दाम आसमान पर

विज्ञापन
शामली दुकान में रखी सब्जी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। त्यौहारी सीजन में बाजार में फल और सब्जियों के दाम भी लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे है। कई चीजों के भाव में दोगुना उछाल आया है। रविवार को तो फूल गोभी 80 प्रति किलोग्राम और केला 70 रुपये प्रति दर्जन बिका। लोगों ने इनके भाव पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

15 सितंबर के बाद प्याज की कीमतों ने लोगों की जेब ढीली की। प्याज 80 रुपये किलोग्राम तक बिका। सरकार की सख्ती के बाद इसके दाम कुछ नीचे गिरे। मगर, अभी भी प्याज 40 रुपये प्रति किलोग्राम है। दुर्गा नवरात्र शुरू होते ही फल और सब्जियों के दाम में बेहताश बढ़ोतरी हो गई। 40 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा केला 60 रुपये प्रति दर्जन पहुंच गया। रविवार को दुर्गा अष्टमी होने का फायदा विक्रेताओं ने उठाया और इसका प्रति दर्जन 70 रुपये तक बेचा। यही हाल आलू का रहा। नवरात्र से पहले चिपसोना क्वालिटी का आलू रिटेल में 70 रुपये प्रति क्विंटल से सीधे 100 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया। इसी तरह 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही गोभी तो 80 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। रविवार को बाजार में सब्जी लेने आई दीपाली गुप्ता ने बताया कि नवरात्रों में जानबूझ सब्जी फल के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। उन्हें कन्या पूजन के लिए गोभी लेनी थी लेकिन 80 रुपये प्रति किलोग्राम लेनी पड़ी। दुकानदार से कम कराने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया । दुकानदार का कहना था कि अच्छी गोभी आढ़त पर 60 रुपये किलोग्राम बिकी है, ऊपर से भाड़ा और मंडी शुल्क भी है।
फल-सब्जी भाव बीते सप्ताह भाव इस सप्ताह
आलू 15 20
फूल गोभी 40 80
बंद गोभी 30 50
केला 40 70
अनार 70 100
सेब 50 70
अमरूद 40 80
मांग बढ़ने से बढ़ती है महंगाई
सब्जी मंडी के आढ़ती प्रवीण कुमार ने बताया कि त्यौहारी सीजन में माल का उठान अधिक होता है। किसान भी अपना माल ऊंचे भाव में बेचने की कोशिश करता है। माल के खरीदार अधिक होने की वजह से फल-सब्जी महंगी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें