फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से तैयार कर लें स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल

Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का डीएम और एडीएम ने निरीक्षण कर मंडी सचिव को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम के कमरों और चबूतरों को तत्काल खाली कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव से स्ट्रांग रूम के रूप में इस्तेमाल होने वाली दुकानों के बारे में जानकारी ली।

मंडी सचिव विश्वेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानों में फिलहाल गुड़ व्यापारियों ने अपना सामान रखा हुआ है। वहीं, मतगणना स्थल के रूप में इस्तेमाल होने वाले चबूतरों पर भी व्यापारियों ने गुड़ रखा हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम और चबूतरों को खाली कराने के साथ ही वहां साफ सफाई करा दें। इसके अलावा स्ट्रांग रूम में यदि किसी दुकान में छत जर्जर हैं, तो उसे ठीक करा लें, ताकि स्ट्रांग रूम रखी जाने वाली ईवीएम और वीवी पैट को बरसात के कारण किसी प्रकार से नुकसान न होने पाए। इसके अलावा स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल चबूतरों तक पहुंचने का मार्ग ठीक करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में सिर्फ ईवीएम ही स्ट्रांग रूम में रखी जाती थी, लेकिन इस बार वीवी पैट मशीनें भी रखी जानी है, इसलिए दुकानों की संख्या बढ़ाई जाए। मंडी सचिव ने बताया कि पूर्व के चुनाव के दौरान 15 दुकानों का इस्तेमाल किया जाता था, इस बार 30 दुकानों को आरक्षित कर लेंगे। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के पास ही फोर्स के ठहरने का इंतजाम भी किया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें