फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की समय से कर लें तैयारी, फिर नहीं मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इस बार पहले से ही तैयारी करनी होगी। इसकी वजह है कि परीक्षा में तैयारी करने का समय नहीं मिलेगा। 24 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में हाईस्कूल की 12 कार्य दिवस और इंटर की 15 कार्य दिवस में परीक्षा संपन्न होगी। पहले के सालों में देखा जाए तो बोर्ड परीक्षाएं एक माह से ज्यादा समय तक चलती थी और विद्यार्थियों को तैयारी करने का भरपूर समय मिल जाता था।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। 24 मार्च से परीक्षा शुरू होगी और 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम में हाईस्कूल की 12 और इंटर की 15 कार्य दिवस में परीक्षा संपन्न होगी। इससे स्पष्ट है कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तैयारी करने का समय कम मिलेगा। इसलिए विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही समय रहते तैयारी करनी होगी। अगर पहले ही अच्छे से तैयारी कर ली तो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। अगर परीक्षा के दौरान तैयारी करने का समय कम होने के कारण विद्यार्थी पिछड़ सकते हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार 24 मार्च को हाईस्कूल व इंटर की हिंदी के प्रश्नपत्र से परीक्षा की शुरूआत होगी। हाईस्कूल में मुख्य विषयों की परीक्षा देखी जाए तो विज्ञान की परीक्षा चार अप्रैल को है। इसके दो दिन बाद ही अंग्रेजी की परीक्षा होगी। यानि एक ही दिन तैयारी का मौका मिल पाएगा। नौ अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा है, तो इसके तीसरे दिन 12 अप्रैल को गणित की परीक्षा होगी। इसी तरह इंटर की बात करें तो 30 मार्च को अंग्रेजी का प्रश्नपत्र होगा। चार अप्रैल को जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा होगी। सात अप्रैल को भौतिक विज्ञान, 11 अप्रैल को रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वैसे देेखा जाए तो 27 मार्च, तीन अप्रैल और 10 अप्रैल को रविवार होने के कारण परीक्षा नहीं होगी। इसके अलावा केवल दो अप्रैल व पांच अप्रैल को परीक्षा नहीं है। इस तरह कुल पांच दिन ऐसे रहेंगे, जिन दिनों में परीक्षा नहीं होगी। बाकी के सभी दिन किसी न किसी विषय की परीक्षा है। आरके इंटर कालेज शामली के प्राचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा का कार्यक्रम समय प्रबंधन के अनुसार ठीक है, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा के दिनों में तैयारी करने का इंतजार नहीं करना चाहिए। उस समय तैयारी करने का समय कम रहेगा। परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही सभी विषयों की अच्छे से तैयारी करने से ही विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें