हनुमानधाम स्थित शिव सरोवर। संवाद
शामली। छठ पूजा महापर्व को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 से 16 नवंबर तक मनाए जाने वाले चार दिवसीय पर्व के लिए शामली के हनुमान धाम पर तैयारी शुरू कर दी है।
शामली शहर में हनुमान धाम छठ पूजा का प्रमुख आयोजन स्थल है। यहां पूर्वांचल और बिहार मूल के परिवार बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई देने लगा है।
छठ पूजा में व्रती महिलाएं और पुरुष संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कठिन व्रत रखते हैं। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है।
शामली के हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि शिव सरोवर में छठ पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है।