फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू, बाजार भी सजे

विज्ञापन
शामली गांधी आश्रम में गणतंत्रदिवस पर तिरंगा झंडे की खरिदारी करते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार भी तिरंगे और अन्य आइटमों से सज गए हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल-कालेजों में गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल कराई जा रही है। बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर पर तिरंगे और अन्य आइटमों से बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सजे तिरंगे गणतंत्र दिवस समारोह के आने का संदेश दे रहे हैं। बाजारों में हर तरफ तिरंगे ही सजे नजर आ रहे हैं। अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के तिरंगे के ब्रोच, कैप, रीबन, हैंड बैंड आदि आइटम की भी भरमार है। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम आए हुए है। तिरंगा और अन्य आइटमों की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। गांधी चौक निवासी बुकसेलर्स अनिल कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज और इससे संबंधित अन्य आइटमों की बिक्री शुरू हो गई है।
गांधी आश्रम में खादी के तिरंगे की बिक्री शुरू
मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित गांधी आश्रम खादी भंडार में राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी शुरू हो गई है। गांधी आश्रम में खादी से बने तिरंगे तीन साइज में उपलब्ध हैं। आश्रम के व्यवस्थापक ज्योति यादव ने बताया कि बड़ा तिरंगा छह फुट लंबा, चार फुट चौड़ाई का 780 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा साढ़े चार फुट लंबा तीन फुट चौड़ा 540 रुपये में और तीन फुट लंबाई का तिरंगा 350 रुपये में उपलब्ध है। पिछले चार दिन से औसतन आठ से दस तिरंगे की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में उपलब्ध तिरंगा और आइटम
कपड़े का तिरंगा बड़ा 200 से 250 तक
मध्यम साइज का तिरंगा 150 से 200 रुपये तक
छोटे साइज का तिरंगा 100 से 150 रुपये तक
कागज और कपड़े के छोटे साइज के तिरंगे 5 से 10 रुपये तक
ब्रोंच 5 से 40 रुपये तक
कैप 5 से 20 रुपये तक
तिरंगा हैंड बैड 5 से 10 रुपये तक
तिरंगा रीबन 20 से 30 रुपये तक
तिरंगा मलिंगा बाल 200 से 400 रुपये तक
टेबल स्टैंड वाला तिरंगा 75 से 100 रुपये तक
तिरंगा के साथ घड़ी 100 से 120 रुपये तक

शामली में गणतंत्रदिवस पर तिरंगे झंडे की खरिदारी करते युवती- फोटो : SHAMLI

शामली में गणतंत्रदिवस पर तिरंगा झंडे की खरिदारी करता युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें