फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेराई की तैयारी पूरी, किसानों के 71 करोड़ रुपये अब भी बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच नवंबर से थानाभवन चीनी मिल चालू करने की तैयारी, भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट में किसान
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/थानाभवन/लांक/ऊन। चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन किसानों को पिछले सत्र के गन्ने का बकाया भुगतान अब तक नहीं मिला है। थानाभवन चीनी मिल पर किसानों का करीब 71 करोड़ रुपये बकाया है। एक ओर मिल प्रबंधन पांच नवंबर से पेराई शुरू करने की तैयारी में जुटा है। वहीं दूसरी ओर किसान अपने ही गन्ने का भुगतान पाने के लिए धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि पुराने भुगतान के बिना नया पेराई सत्र शुरू होने से उनकी आर्थिक मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

किसानों के अनुसार गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से खेती की लागत निकालने के साथ बच्चों की फीस और परिवार के जरूरी खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा है। नई फसल की तैयारी के लिए भी उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मिलें हर साल नए सत्र की तैयारी कर लेती हैं लेकिन पुराने भुगतान की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि मिल में मरम्मत का काम पूरा हो गया है। सभी 72 गन्ना खरीद केंद्र भी स्थापित कर दिए गए हैं। मिल को पांच नवंबर से चालू करने की तैयारी है। उधर, किसान एकता संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान सात सितंबर से शामली गन्ना सहकारी समिति परिसर में बकाया भुगतान और ब्याज का वर्षवार हिसाब सार्वजनिक कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

-बच्चों की फीस और शादी के खर्च की चिंता
किसान परमवीर शास्त्री ने बताया कि गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से बच्चों की फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। किसान इस्लाम ने बताया कि परिवार में भतीजी की शादी करनी है, लेकिन भुगतान अटका होने से आर्थिक दिक्कत बढ़ गई है। किसान चौधरी नरेश कुमार ने कहा कि किसानों को अपने ही पैसे के लिए बार-बार धरना देना पड़ रहा है। जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

-शामली और ऊन मिल भी होंगी चालू
पिछले पेराई सत्र में थानाभवन चीनी मिल में एक नवंबर को पेराई पूजन हुआ था और दो नवंबर को मिल चालू हो गई थी। शामली चीनी मिल में तीन नवंबर को पूजन के बाद पांच नवंबर को पेराई शुरू हुई थी। ऊन चीनी मिल ने 15 नवंबर को संचालन शुरू किया था। इस बार थानाभवन मिल में पांच नवंबर से पेराई शुरू करने की तैयारी है। वहीं शामली और ऊन मिलों में भी नवंबर में संचालन शुरू होने की संभावना है।
ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप पिनानिया ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 15 नवंबर के बाद शुरू होने की उम्मीद है। शामली चीनी मिल के यूनिट हेड संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मिल के पांच से नौ नवंबर के बीच चालू होने की संभावना है। हालांकि बारिश और गन्ने की कम रिकवरी के चलते कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


-जल्द भुगतान कराने के निर्देश
जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को ब्याज का ब्योरा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें