फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में महिला चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती की मौत

Thu, 20 Oct 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक ने अपने निजी क्लीनिक पर गर्भवती महिला का उपचार शुरू किया। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

चिकित्सक क्लीनिक को बंद करके फरार हो गई। मामले की शिकायत डीएम से की गई। 

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्लाम की पत्नी जिंदी (35) गर्भवती थी। मंगलवार को महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक उसे सुविधाएं न होने का हवाला देते हुए अपने निजी क्लीनिक पर ले गई। क्लीनिक पर परिजनों की बिना अनुमति के ही महिला का उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ जाने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

परिवार के लोगों ने बताया कि महिला की हालत रास्ते में ही मौत हो गई। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वापस क्लीनिक पर पहुंचकर महिला चिकित्सक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना जिलाधिकारी सुजीत कुमार को कॉल करके दी और कार्रवाई की मांग की । उधर, महिला चिकित्सक का कहना है कि महिला पिछले छह महीने से उसके पास इलाज करा रही थी। जब महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया, तब महिला और गर्भ में बच्चे की हालत एकदम ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें