फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने खुले में शौच मुक्त करने की शपथ ली

Tue, 28 Mar 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।  ग्राम प्रधानों की बैठक में गांवों में खुले में शौच मुक्त रखने की शपथ ली गई। गांवों से नदारद रहने     वाले पंचायत सचिवों का रोस्टर बनाकर पंचायतों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। सीडीओ ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही सहन नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सीडीओ यशु रुस्तगी ने प्रधानों को अवगत कराया कि भारत स्वच्छ मिशन के तहत शौचालयों के बने टैंकों के पाइप नाली में न डाले जाए, जिससे शौचालयों का मल गंदगी नाली में न आ सके। शौचालय की गंदगी व मल को  गड्ढे मे जाने के लिए पाइप में जाली लगानी होगी। यह अभियान ग्राम प्रधान के घर से शुरू किया जाएगा। बैठक में प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिवों के गांवों मे न जाने का मुद्दा उठाया। 
सीडीओ ने डीपीआरओ को पंचायत सचिवों का ड्यूटी का रोस्टर बनाकर सत्यापन करने के टीम का गठन करने का निर्देश दिया है, ताकि गैर हाजिरी रहने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। कई प्रधानों ने एक लाख से अधिक के विकास कार्य कराने के लिए  टैंडर जाने का मुददा उठाया। प्रधानों ने यह आदेश सीडीओ को वापस लिए जाने से अनुरोध किया। सीडीओ ने बताया कि 14वें  वित्त आयोग में यह नियम है, अगर   जांच हुई तो प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए नियम का पालन किया जाना चाहिए। ग्राम प्रधानों को कार्यपूर्ति में बंद खातों को चालू कराने  व शासनादेश का पालन करने पर जोर दिया। बैठक   में डीपीआरओ सतीश कुमार     समेत ग्राम प्रधान संगठन के   अध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र सिंह मलिक व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें