फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। ड्यूटी कर लौटते समय एलम बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी के जवान घसीटाराम की मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों पर समय पर घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी घसीटाराम पीआरडी जवान हैं। उसकी तैनाती एलम पुलिस चौकी पर है। सोमवार को वह बाइक पर सवार होकर चौकी से गांव के लिए लौट रहे थे, जैसे ही एलम बाईपास के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घसीटाराम घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि मामले की सूचना 108 एंबुलेंस पर दी गई। आरोप है कि एंबुलेंस के कर्मचारियों ने समय पर घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। जिसके कारण उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें