फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी

Fri, 08 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
ईद पर नमाज पढ़ते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में ईद उल फितर का त्योहार जिले भर में शांति, सद्भाव और हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती।
विज्ञापन

शामली में कैराना रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना शौकीन ने अदा कराई। इसके साथ ही देश दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ भी कराई गई। मौलाना शौकीन ने कहा कि ईद का त्योहार शांति, सद्भाव और  भाईचारे के साथ ही इंसानियत का संदेश देता है।

पुराने गिले शिकवे भुलाकर त्योहार की खुशियां बांटनी चाहिए। ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इसी दौरान ईदगाह पर पहुंचे जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक विजय भूषण, कांग्रेस विधायक पंकज मलिक, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल, पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, उपजिलाधिकारी एमपी सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा ने भी गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


उधर, बनत कस्बा के ईदगाह में कारी शौकीन ने नमाज अदा कराई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि जयंतरपाल सिंह सहित कस्बा के गणमान्य लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर ईद की खुशियां बांटीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें