शामली। जनपद के चारों कॉलेजों में पहली मेरिट के अंतिम दिन दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही।
जिसमें पहली मेरिट के अनुसार आखिरी दिन तक चारों कॉलेजों में कुल मिलाकर 368 दाखिले हो पाए। वहीं कुछ छात्र-छात्राएं प्रमाण पत्रों की कमी के चलते दाखिले नहीं करा सके।
यूनिवर्सिटी द्वारा पहली मेरिट के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे तक का अंतिम समय था। जिसके बाद अब दूसरी मेरिट के दाखिले शुरू होने हैं। कुछ छात्रों के पंजीकरण में कमी होने के कारण दाखिले नहीं हो सके। इनको खुली मेरिट का इंतजार करना पडे़गा। वहीं दाखिले के अंतिम दिन आरके पीजी कॉलेज शामली में 352 सीटों पर 92 दाखिले हो पाए।
जिसमें बीएससी गणित में 24, बीएससी सांख्यिकी में 24, बीएएसी बायो में 40, बीएससी एग्रीकल्चर में केवल 4 ही दाखिले हो पाए। वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीए की 533 सीटों पर 87 दाखिले हुए। महिला राजकीय महाविद्यालय कांधला में 236 सीटों में 75, बीएससी बायो में 2, गणित मेें एक ही दाखिला हो सका।
विजय सिंह पथिक कैराना में बीकॉम में 160 सीटों पर 51 दाखिले, बीएससी 60 में से 6, बीए में 289 में से 56 दाखिले हो पाए। सात जुलाई की ईद होने के कारण छह तारीख को ही दाखिले का अंतिम दिन रहा।