शामली के दिल्ली रोड स्थित मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
जुमे की नमाज में कोरोना से मुक्ति की मांगी दुआ
शामली। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। धर्मस्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज अदा की। बाकी लोगों ने घरों में नमाज अदा करते हुए देश-दुनिया में कोरोना से मुक्ति की दुआएं की।
अनलॉक-1 में नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही धर्मस्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहर में पुलिस ने गश्त कर लोगों पर नजर रखी। दोपहर में दिल्ली रोड, तिमरसा, आजाद चौक, कलंदरशाह आदि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कहीं पर भी सामूहिक रूप से या इकट्ठे होकर नमाज पढ़ने का मामला जानकारी में नहीं आया। मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज अदा कर अनलॉक-1 की गाइड लाइन का पालन किया। अन्य सभी लोगों ने घरों में ही जुमे की नमाज अदा की।
जुमे की नमाज पर सतर्कता बरती
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने धार्मिक स्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति दी है। एक समय में पांच से अधिक श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस बल के साथ कस्बे की जामा मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद पर पहुंचकर जानकारी ली। कहीं भी पांच से अधिक नामाजी नहीं मिले।
शामली के मौहल्ला अहमदनगर में जुमे की नमाज को लेकर गश्त करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI