फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बरात पर घरों में रहकर इबादत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मौलाना सैयद बदरूल हुदा कांधलवी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण आज पूरा देश मुसीबत में है। हमारा फर्ज है कि इस मुसीबत में हम लोग सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। नौ अप्रैल को शब-ए-बरात है, लेकिन हमें इस वर्ष जब देश बड़ी मुसीबत में है तो हमें अपने घरों में रहकर लॉकडाउन में सहयोग देना है। मौलाना ने कहा कि जिस तरह से आज पूरा देश लॉकडाउन की पाबंदी निभा रहा है। इसी तरह से शब-ए-बरात में भी लोगों को अपने घरों में ही रहकर इबादत करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को राशन किट का किया वितरण
कैराना। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल के निर्देश पर गरीब बेसहारा लोगों की सूची तैयार कराई गई। बुधवार को मोहल्ला आलकलां लाल कुआं पर एसपी द्वारा जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने कैराना में लगभग 150 गरीब बेसहारा लोगों को राशन किट बंटवाकर शुरुआत की हैं। उन्होंने बताया कि शामली के लिए करीब 500 खाद्य सामग्री की किट तैयार कराई गई है, जिनको घर-घर जाकर गरीब बेसहारा लोगों को बांटा जाएगा। उनके द्वारा ऐसे लोगों की एक सूची तैयार कराई गई है, जिनके कोई कमाने वाला नहीं है। जो विधवा है, उन सभी को करीब एक महीने के राशन की किट दी जा रही है। मौके पर मौलाना इमरान, कारी असजद, मौलाना मुंशाद, कारी हाशिम, मौलाना वासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें