फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी और कर्मचारी नियमित मास्क पहनें

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेते करते एडीआरएम एके यादव - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उत्तर रेेलवे के एडीआरएम एके यादव स्पेशल ट्रेन सहारनपुुर से शामली पहुंचे। उन्होेंने रेलवे स्टेशन पर कोरोना बचाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने नियमित सैनिटाइज करने और कर्मचारियों को मास्क पहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर रेेलवे के एडीआरएम एके यादव, दिल्ली मंडल के डिविजन इंजीनियर रश्मि कुमार के साथ स्पेशल कोच से बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग स्पेशल ट्रेन से शामली पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। थोड़ी देर के बाद एडीआरएम कोच शामली से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, उत्तर रेलवे के डीआरएम एससी जैन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन में रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए दिल्ली मुख्यालय में कोरोना बचाव के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है, जो 24 घंटे खुल रहेगा। उन्होंने मोबाइल से बताया कि दिल्ली मंडल मुख्यालय पर रेलवे कंट्रोल रूम के नंबर 9717632623, 011-23978379 पर रेलवे कर्मचारी अपनी सूचना दे सकते है।रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी लेने के लिए एडीआरएम के साथ टीम को भेजा गया था।

शामली रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेते करते एडीआरएम एके यादव- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी चैक कराते रेलवे अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें