फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन चीनी मिल का हुआ पेराई पूजन, 11 से चलेगी मिल

Fri, 06 Nov 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ करते मिल के अ​धिकारी और अन्य। शुगर मिल
विज्ञापन
थानाभवन। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल में बृहस्पतिवार को पेराई सत्र 2026-27 का विधि-विधान से हवन-पूजन कर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मंत्रोच्चार के बीच मिल अधिकारियों और किसानों ने कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। मिल प्रबंधन ने 11 नवंबर से चीनी मिल चालू करने की घोषणा की है।
सुबह आठ बजे चीनी मिल परिसर में यूनिट हेड जेवी सिंह और गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह की मौजूदगी में पंडितों ने हवन-पूजन कराया। इसके बाद अधिकारियों और किसानों ने कैरियर में गन्ना डाला। इस दौरान पहली भैंसा बोगी लेकर पहुंचे गांव तितारसी निवासी किसान धारा पुत्र तितार को सम्मानित किया गया। उनकी भैंसा बोगी का पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहारनपुर के उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा, सचिव भास्कर रघुवंशी रहे। गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल 11 नवंबर से चालू होगी। शामली और ऊन चीनी मिलों में भी 11 नवंबर को पेराई पूजन के बाद पेराई शुरू होने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें