प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कामगारों का उत्थान करेगी : कांता कर्दम
शामली। राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई स्वनिधि योजना रेहड़ी, पटरी, ठेली वालों के रोजगार एवं सामाजिक का उत्थान करेगी। योजना में बिना किसी गारंटी के दस हजार रुपये ऋण प्रदान किया जाएगा।
शुक्रवार को शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस मेें सहायता शिविर का शुभारंभ भाजपा की राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा संयुक्त से किया गया। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए रेहड़ी, पटरी, ठेली वाले नगर निकायों, डूडा कार्यालय के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। ऋण का समय से सही भुगतान करने पर संबधित व्यक्ति भविष्य में ज्यादा ऋण लेने का हकदार होगा। भाजपा नगर मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल ने बताया कि शहर में पांच दिन के सहायता शिविर में 275 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सतीश धीमान, मनीष भटनागर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, ब्रजमोहन शर्मा, अमित उपाध्याय, संजय बंसल, डाक्टर सुनील सैनी, प्रमोद नामदेव, सजीव लोहान, विनोद तोमर, मनीष नामदेव, प्रमोद जागिड़ आदि मौजूूद रहे।