शामली। इंडो भूटान ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेपल्स एकेडमी की छात्रा प्राची भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीता।
एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि 17 से 24 दिसंबर तक भूटान के फुलेंशोलिंग जिले में इंडो भूटान ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भूटान व भारत के 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारत की ओर से मेपल्स एकेडमी की छात्रा प्राची भारद्वाज ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर मुकेश संगल और चेयरमैन विपिन संगल ने छात्रा का स्वागत किया।
ताइक्वांडो में रॉक गोल्ड के खिलाड़ी जीते
शामली। दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रॉक गोल्ड के तीन खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। इसके साथ ही तीनों खिलाड़ियों का चयन मुंबई में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ियों का स्कूल में लौटने पर स्वागत किया गया।
रॉक गोल्ड एकेडमी के कोच इमरान चौधरी ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें सब जूनियर वर्ग 48 किलो में नेहा सैनी ने गाजियाबाद, गुड़गांव के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में 33 किलो भार वर्ग में संस्कार सिंघल ने दिल्ली के खिलाड़ी को पराजित किया।
वर्तिका राणा ने 52 किलो वर्ग में रजत पदक जीता
कोच इमरान चौधरी ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का चयन मुंबई में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है। सोमवार को स्कूल में लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्कूल में उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए, उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मनोज चौधरी, चेयरमैन सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।