फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में प्राची- आदित्य ने बढ़ाई बढ़त

विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड स्थित एमएसफार्म पर रजत निर्वाल मैमोरियत शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शूटिंग में प्राची और आदित्य ने अचूक निशाने साधे
विज्ञापन

शामली। शामली रायफल क्लब की ओर से आयोजित तृतीय रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन एयर रायफल आइएसएसएफ में महिला वर्ग में प्राची तोमर व पुरुष वर्ग में आदित्य बढ़त बनाए रहे।
विज्ञापन

सोमवार को तीसरे दिन करनाल रोड स्थित बैंक्वट हॉल में चल रही शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य निर्धारित होता है. तो सफलता अवश्य मिलती है। शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को हुए मुकाबलों में एयर रायफल आइएसएसएफ महिला वर्ग में प्राची तोमर 598/600 अंकों के साथ आगे रहीं। एयर रायफल आइएसएसएफ पुरुष वर्ग में आदित्य सिंगरा 598/600 अंकों के साथ आगे रहे। एयर पिस्टल आइएसएसएफ पिस्टल वर्ग में अक्षय कुमार 579/600 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। प्रतियोगिता में रेफरी विपिन राणा, आदर्श चौधरी, मनीष चौधरी, हसन मलिक, मनोज तोमर आदि रहे। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता देर रात तक चलेगी। इसके बाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें