फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल फटने से 17 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। 33 हजार की विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड केबल मंगलवार की शाम सात बजे फटने के कारण नगर की विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। बुधवार की दोपहर विद्युत आपूर्ति चालू की गई। लगातार 17 घंटे तक नगर की विद्युत सप्लाई बंद होने से नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब सात बजे कैराना बाईपास से आगे जगनपुर रोड पर 33 हजार की विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड केबल फट गया था। इस कारण रात भर कैराना टाउन की विद्युत सप्लाई बाधित रही। इस कारण रोजेदारों के साथ ही नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे केबल बदलने के बाद नगर की विद्युत सप्लाई चालू हो सकी। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि देवी मंदिर विद्युत उपकेंद्र पर आ रही 33 हजार की विद्युत लाइन का अंडरग्राउंड केबल अचानक फट गया था। विद्युत कर्मियों ने खराब केबल को बदलवा गया। 17 घंटे बाद विद्युत सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें