फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश के बाद सड़कों में बने गड्ढे, जलभराव से नागरिक परेशान

Mon, 26 Jan 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में कैराना पर सड़क वा जलभराव के बीच से जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली/बिडौली। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद जिले में सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश में कई जगह पर सड़के उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सर्दी के मौसम की पहली बारिश शुक्रवार को हुई थी। दिनभर की बारिश से शहर व देहात में सड़कों की जलभराव हो गया था। दो दिन बाद भी शहर व देहात की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। पानी भरने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। शहर में कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला से आगे सड़क के दोनों तरफ जलभराव व कीचड़ बनने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसटी तिराहा के निकट भी सड़क में गड्ढे बने हुए हैं।
बिडौली क्षेत्र में वेदखेड़ी-मंसूरा मार्ग परजगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। राकेश कुमार, योगेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले ही प्रशासन से सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कांधला में सलेमपुर मार्ग पर भी जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पर जल्द ही मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- राजकुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

शामली में कैराना पर सड़क वा जलभराव के बीच से जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें