बरसात से गेहू की फसल में जल भराव । संवाद
ऊन/जलालाबाद। दो दिन से चल रही बारिश से से गेहूं की पछेती बुवाई पिछड़ गई है। खेतों में पानी भरने से गन्ने के कटाई व छिलाई का काम बाधित हो गया है।
ऊन निवासी सोम ने बताया कि खेतों में गेहूं की अगेती फसल की बुवाई हो चुकी है और यह बारिश ठीक समय पर हुई है। गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। बझेड़ी निवासी बिट्टू चौधरी ने बताया कि बरिश गेहूं और गन्ने की फसल के लिए भी लाभकारी है। खेतों में जलभराव होने पर गेहूं की फसल में नुकसान हो सकता है। पिंडोरा निवासी किसान विनीत चौधरी का कहना है कि सरसों की फसल में फूल झड़ने से नुकसान हुआ है। गांव टोडा निवासी किसान सतीश चौधरी ने बताया कि दो चार दिन पहले जिस गेहूं की बुवाई की गई, उनमें नुकसान है। गन्ने की छिलाई बंद होने से खेत से पशुओं के लिए हरा चारा नहीं मिल रहा है।
जलालाबाद क्षेत्र में बड़े रकबे में आलू व लहसुन की फसल खड़ी है। ज्यादा बारिश होने से पानी भरने से फसल में गलन होने से नुकसान होगा। बूंदाबांदी से जहां मटर, अगेती गेहूं व सरसों समेत अन्य फसलों को बारिश से फायदा हुआ है। वहीं आलू, लहसुन, गोभी की फसल को नुकसान होने की आशंका बन गई है। इसे लेकर किसानों में चिंता बनी है। अधिक बारिश होने से सब्जी की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। संवाद
बरसात से गेहू की फसल में जल भराव । संवाद