शामली में सफाई आयोग, की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय सफाई आयोग की पूर्व सदस्या मंजू दिलेर ने कहा कि पीएम मोदी ने अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए छात्रवृत्ति योजना लागू की है। जिसके द्वारा अनुसूचित जाति के गरीब छात्र हाईस्कूल के बाद भी अपनी पढ़ाई को जारी रख सकेंगे।
सोमवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय में सफाई आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर ने प्रेसवार्ता की। बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित जाति से संबंधित गरीब परिवारों के दसवी कक्षा के उत्तीर्ण छात्र अपनी इच्छानुसार उच्चतर शिक्षा ले सकेंगे। यह योजना आनलाइन संचालित की जाएगी। वर्ष 2021-22 में योजना शुरू की जाएगी। जिसमें केंद्र का अंश 60 प्रतिशत निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्रों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे जारी किए जाएंगे। मोदी ने अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति में59 हजार करोड का बजट देकर युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर समेत भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।