शामली। शहर के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 132 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेेट ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। दोनों पाली में 657 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें 9 से 12 की प्रथम पाली में ग्रुप ए में 448 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें 89 छात्र-छात्राएं परीक्षा से गैर हाजिर रहे। द्वितीय पाली में 2.30 से 5.30 तक होने वाली अन्य ग्रुप की परीक्षा में 209 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें सभी ग्रुपों में मिलाकर 43 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हुई। केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट डिप्टी कलेक्टर भानू प्रताप और स्टेटिक मजिस्ट्रेेट शामली तहसीलदार राकेश त्यागी ने दोनो पाली में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।