शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक तेजेेंद्र निर्वाल ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन दिल्ली की टीम का दबदबा रहा।
रविवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, रुडकी और शामली के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बच्चों को लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पहले दिन खोखो, दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दिल्ली की टीम का दबदबा रहा। जिसमें सब जूनियर वर्ग में 30 किग्रा में शामली के अनमोल गहलोत ने गोल्ड जीता, खो खो में दिल्ली की टीम विजेता रही। 1400 मीटर दौड़ में शामली का कलीम विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ में बागपत का अभिषेक व 200 मीटर दौड़ में शामली का अकरम विजेता रहा। प्रतियोगिता के दौरान कोच इमरान, स्कूल चेयरमैन सुनील गोयल, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।