फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में वायु गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई 154 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की हवा में राहत मिली है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 पर आ गया, जबकि सोमवार को यह 210 दर्ज किया गया था। दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़कर 300 के पार तक पहुंच गया था, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मौसम बदलने और एक्यूआई के कारण विशेष रूप से सांस के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीज अपनी दवा नियमित रूप से लें, घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क पहनें, सुबह-शाम टहलने न जाएं और घर में रहकर नियमित व्यायाम करें। किसी समस्या के मामले में तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें