फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सपा ने प्रो. सुधीर पंवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने और राष्ट्रीय मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मीडिया पैनल में शामिल किया है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव सरकार में योजना आयोग के सदस्य रहे प्रो. सुधीर पंवार और गाजियाबाद के राजकुमार भाटी को राष्ट्रीय मीडिया पैनल में स्थान दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल और लोकसभा में तीसरे स्थान पर रहने वाली पार्टी होने के कारण राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों पर सपा का पक्ष अब और भी अहम हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने इन दोनों नेताओं को मीडिया में पार्टी का दृष्टिकोण रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रोफेसर सुधीर पंवार लखनऊ विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पूर्व में स्थानीय निकाय चुनाव और कैराना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग ने प्रोफेसर सुधीर पंवार को इस महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें