फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रचार में जुटे प्रत्याशी, वोट देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मत मांगने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त रतन सिंह, नीलम शर्मा और धर्मवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र कुमार, चंद्रभान सिंह और श्रीपाल सिंह, जबकि महासचिव पद के लिए सतेंद्र कुमार, सतीश चौहान और चंद्रवीर सिंह मैदान में हैं।
बिजेंद्र कुमार और चंद्रभान सिंह पहले भी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। आगामी 27 फरवरी को मतदान होगा और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें