शामली। समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की मासिक बैठक हुई। जिसमें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहमान राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच सालों में महंगाई एवं बेरोजगारी के कारण सबसे अधिक नुकसान पिछड़ों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का हुआ है।
मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में हुई बैठक में रहमान ने कहा कि मजदूरों, दस्तकारों और गरीबों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। वह बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहे है। हींड निवासी जयभगवान कश्यप अपने साथियों समेत सपा में शामिल हुए। सच्चू प्रधान मादलपुर ने कहा कि भाजपा ने वादे किए थे, वो झूठे निकले। रहमान राणा ने तारा राजपूत को शामली का नगराध्यक्ष और जयभगवान कश्यप को जिला कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत करने की घोषणा की। बैठक में बिट्टू पांचाल, जिला महासचिव, गोपाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष, इरफान, राजकुमार कश्यप, मकसूद, अनीस अंसारी मौजूद रहे।