फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस का खेल, पकड़े गए आरोपी को रिपोर्ट में दिखाया फरार

Wed, 30 Oct 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला पुलिस ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में खेल कर दिया। परिजनों ने आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपने की तहरीर दी थी मगर पुलिस ने तहरीर बदलवाकर आरोपी को दर्ज रिपोर्ट में फरार दिखा दिया।
विज्ञापन

पता चलने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की। साथ ही डीजीपी और सीएम से भी मामले की शिकायत की है। एसपी ने भी इस मामले में जांच बैठा दी है। इस मामले में दरोगा का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दरोगा उल्टा पीड़ित पक्ष को ही धमकाता नजर आ रहा है।
कांधला के एक मोहल्ले में पिछले काफी समय से बागपत के बड़ौत क्षेत्र की एक युवती परिवार के साथ रह रही है।
युवती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि 26 अक्तूबर की रात में बागपत के एक गांव निवासी युवक उसके घर में रात करीब एक बजे घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा होने पर परिवार के सदस्य जाग गए। आरोपी को मौके पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता और बागपत के निरपुड़ा गांव के पूर्व प्रधान निश्चय राणा का आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार को धमकाकर तहरीर को बदलवा दिया।
दर्ज रिपोर्ट में पकड़े गए आरोपी को फरार दिखाया, साथ ही दुष्कर्म के प्रयास की बात भी तहरीर से हटा दी गई है। पीड़िता ने एक्स पर डीजीपी, सीएम को शिकायत कर तहरीर में खेल करने वाले दरोगा और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार के सदस्य मंगलवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचे और मामले की शिकायत की। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें