फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालयो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली में तैनात अपराध इंस्पेक्टर राम भवन लखनऊ में प्रशिक्षण विद्यालय में तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद कैराना वापस लौट आए है। वह न्यायालय में पीठासीन अधिकारियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

पिछले माह बिजनौर कोर्ट के अंदर पेशी पर आए बदमाश की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। बाद में न्यायालयों की सुरक्षा हेतु डीजीपी के 24 दिसंबर के आदेश के बाद सभी जिलों से एक-एक पुलिस अधिकारी को लखनऊ में तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। मुख्यालय से प्रशिक्षण लेकर लौटे पुलिस निरीक्षक न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को 14 दिन का प्रशिक्षण देंगे। कैराना कोतवाली में तैनात अपराध इंस्पेक्टर राम भवन लखनऊ से तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद कैराना लौट आए है। इंस्पेक्टर राम भवन ने बताया कि तीन दिन का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें ट्रेनर बनाया गया है। अब वह जल्द ही न्यायालयों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को 14 दिन का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें