फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की कार पर एसओजी ने की फायरिंग, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा कांधला में भाजपा नेता अश्विन कुमार की कार पर एसओजी ने मंगलवार रात फायरिंग कर दी। जिसमें वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके साथ में सवार मनीष हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। भाजपा नेता ने एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया था, इस दौरान पेट्रोलपंप कर्मी से कार्ड स्वैप करने वाली मशीन कार की छत पर रह गई। उसे वापस करने जाने के दौरान यह घटना हुई। भाजपा नेता ने एसपी सुकीर्ति माधव को पत्र देकर तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच एएसपी ओमप्रकाश सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन

एलम निवासी अश्विन कुमार भाजपा के टिकट पर नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह कांधला आए थे। उनके साथ परिवार के सचिन, नितिन, गौरव और मनीष भी थे। पेट्रोल भरवाने के बाद कांधला में बस स्टैंड पर पहुंचकर फल खरीदे। इसी दौरान उनकी नजर कार की छत पर पड़ी तो उस पर स्वैप मशीन थी। पेट्रोल पंप पर मशीन लौटाकर चलने लगे तो सामने से एसओजी में तैनात तीन पुलिसकर्मी और उनके साथ तीन अज्ञात लोगों ने कार पर फायरिंग कर दी। बाद में थाने लाकर अभद्रता और मारपीट की गई। पेट्रोल पंप संचालक दिनेश चंद गुप्ता के पुत्र मोहित का कहना है कि पेट्रोल पंप पर स्टाफ ने बताया है कि मंगलवार रात एक मशीन भूलवश कार पर छूट गई थी। जो थोड़ी देर बाद कार चालक वापस कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें