शामली पुलिस लाइन में सम्मानित हूऐ पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक कैराना, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष, स्वाट टीम प्रभारी और सर्विलांस प्रभारी को पुलिस लाइन में पुरस्कृत किया।
रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 दिसंबर 2019 कैराना पुलिस ने गांव दभेड़ी खुर्द में अवैध असलाह फैक्टरी चलाते हुए सरवर को पकड़ा था। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को एसपी ने कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा एवं उनकी टीम को पुरस्कृत किया।
एसपी ने बताया कि पांच दिसंबर को आदर्श मंडी पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम द्वारा बागपत से 25 हजार के इनामी मुनव्वर उर्फ माना निवासी गांव तितरवाड़ा थाना कैराना को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने, 15 जनवरी को थाना आदर्श मंडी से हत्या के मामले में चार साल से फरार 15 हजार के इनामी आरोपी मुंशी निवासी गांव बिडौली झिमरान थाना झिंझाना को गिरफ्तार करने एवं थाना आदर्श मंडी पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर जनपद में पाठक परिवार के चौहरे हत्याकांड का खुलासा करने समेत कई वारदातों का खुलासा करने के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने पर साइबर सैल प्रभारी आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सतपाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेंद्र सिंह को 10-10 हजार के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।