फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुल्हैंडी, जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को दुल्हैंडी और जुमे की नमाज होगी। पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उलमाओं ने भी अकीदतमंदों और मस्जिदों के पदाधिकारियों से दोपहर दो बजे के बाद ही जुमे की नमाज अता कराने की अपील की है। शामली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शौकीन कैरानवी और कैराना की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने सभी से प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन कर दो बजे के बाद ही जुमे की नमाज अता करने की अपील की है। शामली की जामा मस्जिद में ढाई बजे जुमे की नमाज अता की जाएगी।
विज्ञापन

शाही इमाम ने कहा कि जुमे की नमाज में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज अता करते हैं। इस दिन असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश नाकाम हो। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिसमें सुबह से लेकर दोपहर तक हिंदू समुदाय के लोग होली का त्योहार मनाए तथा दोपहर दो बजे के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में जुमे की नमाज अता करें। इसलिए प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें