फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीआरवी पर तैनात पुलिस टीम पर दरांती से हमला, बाल-बाल बचे

Sat, 26 Jul 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव बलवा में पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पहुंची डायल 112 की (पीआरवी 3015) पर तैनात पुलिस टीम पर पीड़िता की सास ने दरांती से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिला सिपाही बाल-बाल बच गईं। महिला सिपाही की तरफ से आरोपी महिला के विरुद्ध शहर कोतवाली में हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव किरठल की मूल निवासी महिला सिपाही प्रीति पीआरवी 3015 पर तैनात है। प्रीति ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को पीआरवी पर तैनात उसके अलावा महिला सिपाही बबीता, सिपाही अजय कुमार व होमगार्ड कपिल कुमार की ड्यूटी थी। शाम करीब छह बजे महिला की शिकायत पर वे सभी बलवा गांव पहुंचे। आरोप है कि पीड़िता की सास बलकिशा उसे व बबीता को देखकर गाली गलौज करने लगी और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दरांती से उन दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला सिपाही ने बताया कि पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पुलिसकर्मी गांव पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें