फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने संभल जाने से रोका

Sat, 30 Nov 2024 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना समाचार-पिलखुवा टोल प्लाजा पर सांसद इकरा हसन की रोकी गई गाडी-सांसद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसदो, विधायकों व पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया था। जिनको संभल में पीड़ितों से मुलाकात कर वहां हुई हिंसा की रिपोर्ट बनानी थी। शनिवार को प्रतिनिधि मंडल में शामिल सपा सांसद इकरा हसन को हापुड़ पुलिस ने संभल जाने से रोकते हुए वापस भेज दिया।
विज्ञापन

सांसद इकरा हसन ने कहा कि संभल में हुई हिंसा के बाद वहां पर पीड़ितों से मिलने के लिए उन्हें जाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। हिंसा पीड़ितों से मिलने का सभी को हक है। हम चाहते है कि संभल में जाकर पीड़ितों से मुलाकात करें तथा उनका दुख-दर्द बांटे और घटना की पूरी जानकारी ली जाए। सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर रही है और संभल की नाकामी छिपाने के लिए पुलिस बल को आगे कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें