फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय से मांगी जानकारी,शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से मिले दस्तावेजों की जांच कराएगी पुलिस
विज्ञापन

शामली। जलालाबाद में पकड़े गए रोहिंग्या समेत नाम बदलकर रह रहे म्यांमार के नागरिकों के मामले में जिला पुलिस ने राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय और म्यांमार दूतावास से पत्राचार शुरू कर दिया है। वहां से इस बात की जांच कराई जा रही है कि आरोपियों से मिले दस्तावेज कहीं फर्जी तो नहीं। उधर, शासन को भी पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस इस प्रकरण में गहनता से जांच पड़ताल करेगी। मामला देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है। इस बारे में दूतावासों से भी पत्राचार शुरू कर दिया गया है। एसपी के मुताबिक आरोपी रिजवान, नौमान और फुरकान ने खुद ये बात कबूली थी कि उनके पास म्यांमार रंगून के जारी पासपोर्ट हैं और उनकी अवधि काफी पहले खत्म हो गई थी। इसके बाद देेश में रुकने के लिए उन्होंने शरणार्थी का दर्जा पाने को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त( यूएनएचसीआर ) के दिल्ली कार्यालय में आवेदन कर असाइलम सीकर का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया था । एसपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर मुख्यालय के दिल्ली कार्यालय से पत्राचार कर ये जानकारी करेगी कि उक्त लोगों के द्वारा हासिल किए गए कागजात असली हैं या नहीं। म्यांमार दूतावास से भी पत्राचार किया जाएगा। वहां भी वीजा पर आने वालों के बारे में सूचनाएं रहती हैं। इसका भी वैरीफिकेशन कराया जाएगा। एसपी के अनुसार इस संबंध में शासन को भी पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है। इस आधार पर शासन स्तर पर अलर्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें