जलालाबाद। शाकुंभरी देवी पदयात्रा पर पानी फेंकने के मामले मे थानाध्यक्ष द्वारा यात्रा के आयोजकों और आरोपी दूसरे सम्प्रदाय के किशोर के परिजनो से वार्ता कराकर माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। उधर, किशोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एसपी से मिले तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की।
जलालाबाद में मंगलवार की रात में मां शाकुंभरी देवी पदयात्रा के लिए रामरतन मंडी से एक जत्था निकला था। इस दौरान दूसरे सम्प्रदाय के किशोर ने पदयात्रा पर पानी फेंक दिया था। पीछा कर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था तथा पुलिस के हवाले कर दिया था। साथ ही हंगामा भी किया था। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार और चेयरमैन जहीर मलिक, बॉबी शर्मा, सोहनवीर आदि की मौजूदगी मे पदयात्रा आयोजक मोनूपाल, तीर्थपाल आदि से माफी मांगने के बाद किशोर को छोड़ दिया गया।
दूसरी ओर जलालाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश शास्त्री, अमरदीप आर्य, सचिन सैनी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कहा कि आने वाले दिनों में कस्बे में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे, इस दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई।