कैराना। 2006 में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए नगर के आठ व्यापारियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
23 सितंबर 2006 को देवी मंदिर पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में नरेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। मुकदमे में 1 जुलाई 2023 को मुजफ्फरनगर कोर्ट ने आठ मुजरिम रामकुमार, रमेश, सुभाष, रमन, कमल, संजय, पदम व जुगमिंदर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सभी आठों मुजरिम नगर के व्यापारी वर्ग से है। जिसके बाद चार मुजरिम मुजफ्फरनगर जेल में तथा चार मुजरिम नोएडा जेल में बंद थे। वहीं, कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने रामकुमार, रमेश चन्द व सुभाष का अंतरिम जमानत दे दी थी। जो जेल से आ गए थे। वहीं दो दिन पहले हाईकोर्ट ने सभी आठ मुजरिमों को जमानत दे दी। जिसके बाद बुधवार को मुजफ्फरनगर व नोएडा जेल में बंद बाकी पांच मुजरिम भी रिहा हो गए। संवाद