शामली जनपद में चौसाना क्षेत्र के नया गांव में लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की का वारंट चस्पा किया है। मुकदमे में दो युवकों को आरोपी बनाया गया था। काफी समय से गिरफ्तारी न हो पाने के कारण पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है। लोगों से आरोपी को देखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।