फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवर के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवर के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

शामली। कैराना में पकड़े गए पीएफआई सदस्य सरवर अली से बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस उसके नेटवर्क को खंगाल रही है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की गतिविधियों पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैराना पुलिस ने रविवार को गांव गोगवान निवासी सरवर अली को भड़काऊ पोस्टरों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में शामली के आदर्श विहार निवासी अर्जुन गौतम ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सरवर अली नाम की फेसबुक आईडी से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाए जाने के विरोध में भड़काऊ पोस्ट डाली गई है। इसके बाद पुलिस ने सरवर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से भड़काऊ पोस्टर और दो मोबाइल बरामद किए गए थे। इन पोस्टरों पर पीएफआई, एसडीपीआई समेत तीन संगठनों के नाम लिखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सरवर ने अपने को पीएफआई का सदस्य बताया था। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से बरामद मोबाइल से फेसबुक व्हाट्सएप और अन्य सोशल साइट का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में भी भड़काऊ सामग्री मिली है। पुलिस ने मोबाइल में मिले कुछ संदिग्ध नंबरों की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही सरवर के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पुलिस ने निगरानी भी शुरू कर दी है। खुफिया विभाग भी इस मामले में सतर्क हो गया है। खुफिया टीमें भी पीएफआई से जुड़े लोगों के बारे में छानबीन कर रही है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि कैराना में पकड़े गए सरवर अली के संपर्क में आने वाले लोगों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति समाज विरोधी गतिवधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें