फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क

Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। संत रविदास जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। इस दौरान परंपरागत जुलूस व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। नए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार को जिले में संत रविदास की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान कई स्थानों पर जुलूस और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजकों ने जहां जयंती मनाने के लिए तैयारी की है, वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी पूरी कर ली है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि संत रविदास जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए पहले ही थाना स्तर पर मीटिंग आयोजित की जा चुकी है। कार्यक्रम आयोजकों से शांति के साथ आयोजन करने के लिए कहा गया है। शनिवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जहां पर भी रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी तरह की शांति भंग करने की कोशिश न कर सके। एसपी ने बताया कि जिले में जुलूस समेत बड़े-छोटे सभी को मिलाकर लगभग 35 स्थानों पर पहले से होते आए परंपरागत कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी मिली है। नया कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें