फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
शामली कबाडी बाजार में फ्लैगमार्च निकालते पुलिसकर्मी व सीओ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन

शामली/कैराना। दिल्ली में हुई हिंसा और जुमे की नमाज को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शांति एवं सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर धर्म स्थलों के निकट और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसपी ने कैराना कोतवाली में करीब दो घंटे तक कैंप किए रहे। शामली में पुलिस-पीएसी ने पैदल मार्च किया। जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई।
दिल्ली में हुई हिंसा और जुमे की नमाज को लेकर शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जनपद में पुलिस को अलर्ट किया गया था। एहतियात के तौर पर शामली में धर्मस्थलों के निकट और संवेदनशील स्थानों आजाद चौक, दिल्ली रोड तिमरसा, कलंदरशाह, पंसारियान, फव्वारा चौक, कैराना रोड आदि पर सुबह से ही पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, कोतवाल प्रेमवीर राणा शहर में भ्रमण करते रहे। आजाद चौक और दिल्ली रोड तिमरसा पर खास निगाह रखी गई। सीओ और कोतवाल ने पुलिस, पीएसी के साथ संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पैदल मार्च किया। दोपहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना में 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ युवकों ने ईदगाह के मैदान में इकट्ठा होकर विरोध किया था। तब से पुलिस जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरत रही है। हाल में दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कैराना क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर डीएम जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम मणि अरोरा और सीओ प्रदीप सिंह करीब दो घंटे तक कोतवाली में मौजूद रहे और जानकारी लेते रहे। जुमे की नमाज के दौरान शाही जामा मस्जिद, ईदगाह, अड्डे वाली सहित प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें