झिझाना गांव पुरमाफी मे शमसान मे बँद गौ वँश
- फोटो : SHAMLI
पुरमाफी में ग्रामीणों ने गोवंशों को श्मशान में बंद किया
शामली, झिंझाना। गांव पुरमाफी में बेसहारा गोवंशों को ग्रामीणों ने पकड़कर गांव से बाहर बने श्मशान घाट की चहारदीवारी में बंद कर दिया। चहारदीवारी में बंद गोवंश पानी और चारे के अभाव में तड़पने की सूचना पर एसडीएम ऊन ने जांच के लिए मौके पर परियोजना निदेशक और चिकित्सक को भेजा। इसके बाद सभी गोवंश को मुंडेट खादर की गोशाला में भिजवाया गया।
गांव पुरमाफी में खेत में घूम रहे गोवंशों से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिये ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर गांव के बाहर बने श्मशान घाट की चहारदीवारी के अंदर बंद कर किया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने मौके पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी और चिकित्सक को भेजकर जांच कराई। ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी और ऊन के पशु चिकित्सक हेमेंद्र लांबा ने गोवंशों की जांच की और इसके बाद सभी गोवंशों को मुंडेट खादर गोशाला में भिजवाया गया है।