फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसान घाट कूच से पहले भाकियू नेताओं पर पुलिस का पहरा

Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हाउस अरेस्ट किए गए भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी । भाकियू
विज्ञापन
बाबरी/झिंझाना। दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भाकियू नेताओं को पुलिस ने घरों पर ही रोक दिया। बाबरी क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी को उनके गांव बनतीखेड़ा स्थित आवास पर पुलिस ने रोक दिया, जबकि झिंझाना क्षेत्र में भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष निखिल खेवाल को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस कार्रवाई को लेकर किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

राहुल चौधरी के अनुसार वह मंगलवार को अपने युवा साथियों के साथ दिल्ली के किसान घाट पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाबरी पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया।
वहीं, भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष निखिल खेवाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे से उन्हें झिंझाना थाना पुलिस ने गांव पीरखेड़ा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के कई सक्रिय पदाधिकारियों के घरों पर भी पुलिस तैनात की गई है, ताकि उन्हें दिल्ली जाने से रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने भाकियू नेताओं को हाउस अरेस्ट करने की बात से इनकार किया है।

हाउस अरेस्ट किए गए भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी । भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें