फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: झिंझाना में पुलिस मुठभेड़, जिला बदर बदमाश चमन गोली लगने से घायल, दो साथी फरार

Wed, 24 Sep 2025 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जिला बदर अपराधी चमन पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन रोड पर मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सींगरा गांव का जिला बदर अपराधी चमन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान, गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो प्रवेश, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप

सीओ श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊन रोड पर कुछ बदमाश किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चमन घायल हो गया।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार चमन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी और हत्या के प्रयास सहित 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें