फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में गंदेवड़ा ने बिजनौर को हराया

Wed, 28 Oct 2015 12:23 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद । कस्बे के दुर्गा देवी मेला ग्राउंड में गौसगढ़ कबड्डी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसके फाइनल मैच में गंदेवड़ा ने बिजनौर की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


दुर्गा देवी मेला ग्राउंड में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें 40 टीमों ने भाग लिया। इसमें गंदेवड़ा और भोगपुर (बिजनौर) की टीमें फाइनल में पहुंची। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खेल हुआ। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले में गंदेवड़ा की टीम ने भोगपुर (बिजनौर) की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। क्लब ने विजेता टीम को ट्राफी और 5100 रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर भोगपुर (बिजनौर) को 2100 रुपये की ट्रॉफी दी।
विज्ञापन


बेस्ट कैचर के लिए गोसगढ़ की टीम के शैंकी और बेस्ट रेडर के लिए जोनी बेलड़ा उत्तराखंड को चुना । इसमें संजय प्रधान, जगपाल, जहीर मलिक, अविनाश, अमरीश, रोहित, रजनीश, रजत, प्रयास, कार्तिक, कुलदीप, रोमिल मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें