फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नवीन मंडी में सब्जी की दुकानें कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर नई मंडी में थोक की सब्जी की दुकानें बंद कराई। यह जानकारी मिलने पर भ्रम के चलते बाजार में भी व्यापारियों ने फुटकर की दुकानों को खुद बंद कर लिया, लेकिन बाद में खोल लिया गया। इसके चलते बाजार में अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह रोज की तरह सुबह सात बजे सब्जी व दैनिक उपयोग की दुकानें खुली। कुछ देर बाद ही कोतवाली पुलिस ने नई मंडी पहुंचकर सब्जी की दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रशासन के निर्देश है कि रविवार को मंडी बंद रहेगी। यह जानकारी मिलते ही शहर में भ्रम फैल गया और दुकानदारों ने फुटकर की सब्जी व अन्य दुकानों को बंद कर दिया। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर फुटकर की सब्जी व अन्य दैनिक उपयोग की दुकानें खोली गई। इसके चलते बाजार में अन्य दिनों के मुुकाबले लोगों की भीड़ कम रही। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि प्रशासन के रविवार को मंडी बंद रखे जाने के निर्देश हैं। उन्हें मंडी में थोक की दुकानें खुली होने की सूचना मिली थी, जिन्हें बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें