फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं की हत्या में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। झिंझाना पुलिस ने 15 दिन पहले गांव डेरा लालसिंह पुर के जंगल में दो महिलाओं की हत्या में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गांव डेरालाल सिंहपुर में आठ मई को दो बहनें सोनिया पत्नी विक्रम व डिंपल पत्नी ऋषिपाल निवासी ग्राम रिशपुर, थाना सनोली जनपद पानीपत, हरियाणा की मारपीट कर व गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई थी। इस मामले में डिंपल के पति ऋषिपाल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में विक्रम व उसके भाई सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी अंकुर उर्फ कल्लू निवासी डेरालाल सिंह पुर को ऊन-चौसान तिराहा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें