फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में मौके पर पहुंचेगी पुलिस

Tue, 20 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
up-100 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सपा की सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना डायल-100 का शामली में भी शुभारंभ हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में एसपी, डीएम और अतिथियों ने डायल-100 की 15 गाड़ियों                   को हरी झंडी दिखाकर रवाना   किया। इस अवसर पर मैराथन    दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें आर्यन बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि पहले सूचना मिलने के बाद पुलिस को पहुंचने में समय लग जाता था, लेकिन अब पंद्रह बीस मिनट में ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि शिकायत रहती है कि समय पर पुलिस नहीं जाती है, जैसे 108,102 एंबुलेंस चल रही हैं और समय पर पहुंच जाती हैं, इसी तर्ज पर डायल-100 भी काम करेगा। 

सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा पुलिस करती है। सपा सरकार ने पुलिस महकमे की तस्वीर बदली है ताकि क्राइम को खत्म किया जा सके। खाद्य एवं रसद आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन चौधरी रियासत राणा ने कहा कि सरकार    ने सूबे में लैपटॉप, साइकिल बांटी   हैं और अब पुलिस व्यवस्था को  दुरुस्त करने के लिए डायल-100 चलाया है। 
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल ने कहा कि कोई भी अधिकारी लोक सेवा आयोग से चयन होकर सर्विस में आता है। वह जनता का सेवक होता है, लेकिन कुछ लोग यह बात भूलकर लोक सेवक की जगह खुद को लोक शासक समझने लगते हैं। इस व्यवहार को बदला जाए।   मुख्य अतिथि एमएलसी चौ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने    इन पांच वर्षों में जबरदस्त विकास किया है, हालांकि लॉ-एंड-आर्डर   के लिए सरकार पर बेशक आरोप लगते हैं, क्योंकि प्रदेश बड़ा है, लेकिन इस पर भी सपा सरकार ने मजबूत काम करते हुए डायल-100 शुरू करा दिया।

 इस दौरान मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में प्रथम आर्यन बालियान, रोहित द्वितीय तथा नितिन चौहान तृतीय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। अतिथियाें ने युवाओं को खेलों में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सटी उपेंद्र कुमार यादव, सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती, सीओ थानाभवन आनंद आदि रहे।

ऐसे काम करेगी यूपी डायल 100 सेवा
शामली। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि एकीकृत आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली के तहत यूपी डायल 100 सेवा में शामिल सभी वाहन जीपीएस से जोड़े गए हैं। 

  शामली जिले में डायल 100 की शुरुआत के लिए पूर्व से ही पुलिस ने करीब 22 हजार स्थान चिह्नित करके मैपिंग करा ली थी,  उन सभी स्थानों को नेटवर्किंग और इंटरनेट के जरिये डायल 100 से जोड़ा गया है। जैसे ही किसी घटना या वारदात के होने पर डायल 100 पर सूचना दी जाएगी, तो कॉल सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम में रिसीव होगी।

   कंट्रोल रूम में कार्यरत पुलिसकर्मी घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद उस क्षेत्र में तैनात की गई डायल 100 की गाड़ी से संपर्क साधेंगे और गाड़ी को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 70 कांस्टेबल, 70 हेड कांस्टेबल और 56 चालकों को डायल 100 के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें